google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को किया जाये संसद से बर्खास्त-अज़ीम खान...

Sep 24, 2023
1 min read








































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर। आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सचिव अज़ीम खान ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा 21 सितंबर को संसद में आपत्तिजनक दिए बयान जिसमें बसपा सांसद दानिश अली के लिए कई अपमानजनक बातें कहीं और मुसलमानों को आतंकवादी,मुल्ले, कटवे जैसे अपमानजनक शब्द कहे उस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि लोकसभा अध्यक्ष को रमेश बिधूड़ी को संसद की सदस्यता भंग कर देना चाहिए ताकि इस तरह की असंसदीय भाषा बोलने की हिम्मत आगे कोई ना कर सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी का बयान निंदनीय हैं और न काबिल-ए-बरदाश्त है जिस से उनकी व भाजपा की मानसिकता का पता चलता है जिस की आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ट कड़ी निंदा और विरोध करती है तथा इस पर कड़ी करवाई करने की मांग करते है।


उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा उपयोग की गई भाषा एक माफिया गुंडे की भाषा है।


अज़ीम खान ने कहा कि सिर्फ मोदी सरनेम लेने पर 180 दिन के लिए संसद से बाहर कर दिया जाता है लेकिन बीजेपी सांसद ने तो पुरे देश के अल्पसंख्याको का अपमान के साथ नफरत फ़ैलाने का काम किया है उनको तो संसद से बाहर कर कठोर सजा मिलना चाहिए।


बीजेपी सांसदों को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए। भारत का लोकतंत्र हमेशा मजबूत रहा है।अगर संसद में किसी की ऐसी मानसिकता है तो यह देश के लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है।


उन्होंने मांग की है कि सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्यवाही हो और लोकसभा से निलंबन हो।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html