बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी - मैंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बचाने का काम किया....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की संसद में अमर्यादित भाषा पर विपक्ष लगातार कार्यवाही की मांग कर रहा है. इस बीच, बसपा सांसद दानिश अली पर उकसाने के आरोप लगाए जा रहे हैं. अब दानिश ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो ट्वीट किया है. दानिश ने कहा है कि बीजेपी के नेता नैरेटिव चलाने का प्रयास कर रहे हैं. सच्चाई यह है कि मैंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बचाने का काम किया है |
बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने ट्वीट किया और लिखा, भाजपा के कुछ नेता एक नैरेटिव चलाने का प्रयास कर रहे हैं कि संसद में मैंने रमेश बिधूड़ी को भड़काया. जबकि सच्चाई यह है कि मैंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बचाने का काम किया और सभापतिजी को मोदी जी से संबंधित घोर आपत्तिजनक शब्दों को सदन की कार्रवाई से हटाने की मांग की थी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments