google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल फिर रायपुर दक्षिण में जनता के बीच पहुंचे.....

Nov 14, 2023
1 min read









































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

बृजमोहन अग्रवाल ने धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत के साथ ही कई चुनावी बैठक कर जनता से मुलाकात की।

बृजमोहन अग्रवाल सबसे पहले राजेंद्र नगर में गौरा-गौरी विसर्जन में शामिल हुए और भगवान के आशिर्वाद के साथ ही जनता का प्यार हासिल किया। इसके बाद बृजमोहन तरुण बाजार, संतोषी और गोकुल नगर में मुस्लिम समुदाय के बीच पहुंचे। और समाज के लोगों से मुलाकात कर उन तक अपनी बात पहुचाई। अपने संक्षिप्त संबोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा सबका साथ सबके विकास में विश्वास रखती है। और हमेशा गरीबों का उत्थान करती है। बृजमोहन ने कहा कि, गरीब किसी भी धर्म का हो सकता है। उन्होंने ये भी कहा की कोरोना काल में मोदी ने बिना कोई धर्म का भेदभाव किए सभी को कोरोना की वैक्सीन और राशन मुफ्त में उपलब्ध कराया। और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर बिना किसी भेदभाव के सभी के विकास के लिए वो बचनबद्ध है।

स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने भी कहा कि, लगभग 35 सालों से बृजमोहन अग्रवाल ने बिना किसी भेदभाव के उनकी मदद की है और साथ दिया है। मुस्लिम समाज ने आठवीं बार फिर से रायपुर दक्षिण में कमल खिलाने का आश्वासन दिया। बृजमोहन अग्रवाल कटोरा तालाब में देवेंद्र खेमानी के निवास पर भी समाज के लोगों से मुलाकात की कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर भावी योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत के प्रमुख राज कुमार भाटिया उर्फ पप्पू भाई भाजपा में शामिल हुए। बृजमोहन अग्रवाल ने पप्पू भाई को माला पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। बृजमोहन अग्रवाल ने पुरानी बस्ती में भी स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html