google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विशेष सम्मान सभा कार्यक्रम में शिरकत की....

Nov 14, 2023
2 min read







































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

13नवंबर रायपुर

कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल के साथ ही छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओ पी माथुर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रायपुर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी पुरेंद्र मिश्रा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल सभा रायपुर ने, अग्रसेन धाम, छोकरा नाला रायपुर में किया गया था। जिसमे आम सभा के साथ ही कार्यकारिणी के संशोधन को पारित किया गया। कार्यक्रम अग्रवाल सभा के संरक्षक जगदीश प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष विजय अग्रवाल, सियाराम जी अग्रवाल, चतुर्भुज अग्रवाल, जेपी अग्रवाल उर्फ बालाजी, गोपाल अग्रवाल उर्फ वंदना, हरि बल्लभ अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, कैलाश मुरारका, मनमोहन अग्रवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के महिला और पुरुष शामिल हुए।

बृजमोहन अग्रवाल ने दीपावली की शुभकामनाएं दी। सभा को संबोधित करते हुए बृजमोहन ने कहा कि, भाजपा हमेशा से ही विकास की राजनीति करती है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरी रही है। वैसे ही अग्रवाल समाज भी हमेशा से ही समाज और राष्ट्र की सेवा में आगे रहा है।

बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर से विकास की राह में आगे लाने के लिए। भाजपा को वोट देने की अपील की।

बृजमोहन ने कहा की पिछले 5 साल के कांग्रेस के शासन काल में छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य बन गया है। यहां अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा मिल रहा है जिससे आमजन से लेकर व्यापारियों तक का जीना मुश्किल हो गया है। घोटालेबाजी और कमीशनखोरी के कारण छोटे से लेकर बड़े व्यापारी सभी परेशान है।

बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य को विनाश से विकास की तरफ ले जाने के लिए। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा में छत्तीसगढ़ को नंबर वन बनाने के लिए भाजपा बहुमत से चुनने की अपील की। समाज के लोगों ने भी एक बार फिर से राज्य में विकास के लिए भाजपा का साथ देने का वादा किया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html