google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आठवीं बार रायपुर दक्षिण से चुनाव मैदान में उतरे हैं....

Nov 6, 2023
2 min read







































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

05 नवंबर रायपुर रविवार

सबका साथ सबका विकास इसी नारे के साथ वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आठवीं बार रायपुर दक्षिण से चुनाव मैदान में उतरे हैं। बृजमोहन अग्रवाल मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। जैसे जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे जनसंपर्क और बैठकों का दौर भी तेज होता जा रहा है।

रविवार को बृजमोहन अग्रवाल ने सुबह से रात तक अपनी विधानसभा क्षेत्र में कई बैठकें ली।बृजमोहन अग्रवाल सबसे पहले ले. अरविंद दीक्षित वार्ड पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां बृजमोहन अग्रवाल ने विजेता कॉलोनी, घासीदास सोसाइटी, प्रियदर्शनी नगर कॉलोनी में प्रबुद्ध जनों से मुलाकात की। और भाजपा की भावी योजनाओं को जनता के सामने रख उनसे भाजपा को वोट देने की अपील की।

इसके बाद बृजमोहन ने महामाया वार्ड के प्रोफेसर कॉलोनी में बैठक में शामिल हुए और उसके बाद ओम सोसायटी, सुंदर नगर में बैठक की जिसका आयोजन अखंड ब्राह्मण सेवा समिति ने किया था।

इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल ने दुधाधारी सत्संग भवन, मठपारा में मैथिली ब्राह्मण समाज की दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए।

बृजमोहन अग्रवाल ने बैठकों में भाजपा शासन काल में किए गए विकास कार्यों की याद दिलाई। यहां रिंग रोड, ओवर ब्रिज, सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था, सामुदायिक भवनों का निर्माण भाजपा के शासन काल में कराया गया था।

बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से विकास की बहार लाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील। बृजमोहन ने भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादों गरीबों को पक्का मकान, अमृत योजना के तहत हर घर स्वच्छ पीने का पानी, 500 में सिलेंडर मितानिन वंदन योजना के तहत महिलाओं को 12000 रुपए वार्षिक लाभ, महिलाओं की सुरक्षा समेत तमाम घोषणाओं को दोहराया। और बैठक में शामिल हर एक शख्स से अपनी मंडली, फ्रेंड सर्किल, और दूसरे समूहों के लोगों तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाने और पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए उत्साहित करने को कहा।

इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल ने चंगोराभाठा पहुंचे जहां उन्होंने जनसंपर्क यात्रा निकाली। इससे पहले शनिवार रात को बृजमोहन अग्रवाल ने प्रोफेसर कॉलोनी रिंग रोड और पटेल विद्या मंदिर महामाया वार्ड में सामाजिक बैठकें ली थी। जिनमे बड़ी संख्या में समाज विशेष के लोग शामिल हुए थे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html