google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चुनाव आते ही भाजपा महिला मोर्चा की नौटंकी शुरू....

Aug 8, 2023
2 min read




































  • भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस पार्टी की नकल रही है-वंदना

  • 15 साल छत्तीसगढ़िया को अनदेखा किये थे

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर/07 अगस्त 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव आते ही भाजपा महिला मोर्चा की नौटंकी करने की शुरूआत हो गई है। 2014 में स्मृति ईरानी महंगाई को लेकर लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाने की एक्टिंग बहुत की। सत्ता में आते ही बेलगाम महंगाई देखकर मौन हो गयी। वैसे ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं को गुमराह करने की भसक प्रयास कर रही है। 15 साल के शासन में छत्तीसगढ़ के रीति, रिवाज, छत्तीसगढ़ की परंपरा को अनदेखा किये थे, छत्तीसगढ़िया को हीनभावना से देखा जाता था, पिछले साढ़े चार साल से कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़ की परंपरा, छत्तीसगढ़ के रीति-रिवाज, छत्तीसगढ़ के त्यौहार को मान और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का काम किया। आज गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा को मजबूरी में ही सही ये स्वीकार करना पड़ा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। यही कांग्रेस की जीत है। आज भाजपा छत्तीसगढ़िया वाद को अपना रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर काम किये है।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भादो महीना आते ही महिलाएं बहुत उत्साहित रहती है कि अपने मायके मुख्यमंत्री निवास जाकर हम तीजा का त्यौहार मनायेंगे। मुख्यमंत्री निवास में मायका जैसे ही स्नेह मिलता है, मान-सम्मान मिलता है। जो पिछले पूर्ववर्ती रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में कभी भी महिलाओं को सम्मान नहीं मिला था।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस पार्टी की नकल रही है। भाजपा शासन की कुशासन को 15 साल प्रदेश की महिलाओं ने देखा है और बहुत अच्छे से समझती है कि भाजपा महिलाओं को वोट बैंक मानती है। सत्ता यदि मिल जाती है तो महिलाओं के ऊपर ही सबसे ज्यादा अत्याचार होता है। भाजपा महिला मोर्चा जितना भी प्रोपोगंडा कर लें जनता अब उनके झांसे में नहीं आने वाली है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html