google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा ने वसुंधरा को ‎किया खुश, राजस्थान में उनके खेमे के 10 विधायकों को ‎दिया टिकट.....

Oct 23, 2023
2 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इस बार ‎टिकिट बंटवारे में भाजपा ने वसुंधरा राजे खेमें के 10 ‎‎विधायकों को ‎टिकिट देकर खुश कर ‎दिया। हालां‎कि राजस्थान की सड़कों पर 41 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद विरोध प्रदर्शन चल रहा है, इस बीच पार्टी ने शनिवार को 83 उम्मीदवारों के साथ दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बार भाजपा ने वसुंधरा राजे को टिकट दिया है। वह पांचवीं बार झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है।

उन्हें चुरू की बजाय तारानगर से टिकट दिया गया है। वे पहले भी तारानगर से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हुए उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्‍वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है। उनका मुकाबला विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी से होगा। इस बीच भाजपा ने दूसरी सूची में आठ विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इनमें सूरसागर से सूर्यकांत व्यास, सांगानेर से अशोक लाहोटी, चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या, सूरजगढ़ से सुभाष पूनिया, नागौर से मोहन राम चौधरी, मकराना से रूपाराम, बड़ी सादड़ी से ललित कुमार ओस्तवाल और घाटोल से हरेंद्र निनामा शामिल हैं।


बता दें ‎कि वसुंधरा राजे गुट से जिन 10 विधायकों को पार्टी का टिकट मिला है, उनमें मालवीय नगर से कालीचरण सराफ, छबड़ा से प्रताप सिंह सिंघवी, संगरिया से गुरदीप सिंह शाहपिनी, निंबाहेड़ा से चंद कृपलानी, नौहर से अभिषेक मटोरिया, डग से कालूलाल मेघवाल, खानपुर से नरेंद्र नागर, मनोहरथाना से गोविंद रानीपुरिया, नीमकाथाना से प्रेम सिंह और बगरू से कैलाश चंद वर्मा शामिल हैं। जयपुर की विद्याधर नगर सीट से विधायक नरपत सिंह राजवी को अब चित्तौड़गढ़ से टिकट ‎मिला है। पहली सूची में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया और राजसमंद सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर से टिकट दिया। राजवी के मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काट दिया है, इस फैसले का विरोध भी हुआ है। चंद्रभान ने एक्स पर ‎‎लिखा ‎कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है और परिवार का उज्ज्वल भविष्य मेरी एकमात्र चिंता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html