बीजेपी नेता मुश्किल में, निष्कासित हुए, पुलिसकर्मियों पर भी गिरी बिजली....

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में दलित किशोरी से रेप, उसके पिता की हत्या, बहन से छेड़खानी और भाई से मारपीट के मामले में आरोपी बीजेपी नेता राही मासूम रजा पर एक्शन हुआ है | उसे पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया गया है | आरोपी राही मासूम रजा बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष था |
इतना ही नहीं राही मासूम रजा की मदद करने व पूरे प्रकरण में मध्यस्थता कर पीड़िता को रुपये दिलवाने के आरोप में महाराजगंज पुलिस मीडिया सेल में तैनात सिपाही आबिद अली व मददगार गुड्डू शाह को सोमवार को जेल भेज दिया गया | साथ ही आरोपित की सुपुर्दगी लेने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय के परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर समशुल होदा खान को भी पद से हटा दिया गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments