google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जातीय जनगणना को भाजपा नेता सुशील कुमार ने बताया फर्जी.....

Oct 8, 2023
1 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

औरंगाबाद से भाजपा सांसद सांसद सुशील कुमार ने जातीय जनगणना को जाति के आधार पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए इसे फर्जी बताया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा ‎कि जाति में भी उपजाति बनाकर उनकी संख्या कम और ज्यादा दिखाकर इन्होंने तीतर लड़ाने का काम किया है।


उन्होंने कहा कि मेरे घर जनगणना के लिए कर्मचारी आए थे। यह दिखाने और यह कहने के लिए की हम उनकी शिकायत न करें। मगर आप गांव में जाकर पूछेंगे तो 90% से भी ज्यादा गांव में जनगणना नहीं हुई है और न ही कोई कर्मचारी गया है। सरकार ने मनमाने तरीके से अपनी इच्छा अनुसार आंकड़े बनाकर जारी कर ‎दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति का कोई व्यक्ति अगर अरबपति और किसी जाति का बहुत गरीब है तो जाति के आधार पर उस व्यक्ति को अगर कोई सुविधा नहीं मिले और जाति के आधार पर अरबपति और खरबपति व्यक्ति को उन सारी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले तब ऐसे में यह कहां तक उचित है।


सुशील कुमार ने दावा ‎किया ‎कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस गणना को सही मानते है तो नैतिकता के आधार पर उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और किसी अति पिछड़े को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए क्योंकि बिहार में सबसे ज्यादा संख्या अति पिछड़ा का ही इस जनगणना में दिखाया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html