BJP नेता सरबजीत सिंह काका की आज मौत......जानें पूरा मामला

पंजाब के मुक्तसर के गांव लक्खेवाली में गोली लगने से घायल हुए बीजेपी नेता सरबजीत सिंह काका की आज मौत हो गई, लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, सरबजीत सिंह काका लखेवाली कुछ समय पहले ही कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह बीजेपी में शामिल हुए थे वह हल्का मलोट के लखेवाली जॉन से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ कर जिला परिषद के मेंबर बने थे, हालांकि पुलिस जांच में अब तक उन्हें गोली लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है | सरबजीत सिंह काका का शव आज शाम 5 से 6 बजे के करीब उनके सारे परिवारिक सदस्यों के साथ उनके पैतृक गांव लक्खेवाली पहुंचेगा |
बीजेपी नेता सरबजीत सिंह काका को गोली किसने मारी या कैसे लगी ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है, काका के परिवार की तरफ से आज पुलिस में बयान दर्ज करवाए जा सकते है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments