बीजेपी नेता का संजय सिंह पर तंज आप सांसद को पता है, लंबे समय तक बाहर नहीं आ पाएंगे.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़-
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी जंग जारी है। इस बीच आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली की अदालत द्वारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल भेजने के बाद दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने उन तंज कसा है। अपने तंज में उन्होंने कहा है कि आप सांसद को पता चल गया है कि अब जेल से जल्द बाहर आना मुश्किल है। दरअसल, दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता और प्रदेश के पूर्व सीएम मदन खुराना के बेटे हरीश खुराना ने आप सांसद संजय सिंह को लेकर अपने पोस्ट एक्स में लिखा है, सुना है संजय सिंह जेल में 16 किताब पढ़ने के लिए ले के गए हैं।
यानी उनको भी पता है की वो 10 से 12 महीने से पहले बाहर नहीं आने वाले। वरना 14 दिन के न्यायिक हिरासत में कौन 16 किताब पढ़ लेगा। अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जी का भी जल्द नंबर लगने वाला है। आप भी देख लो कौन सी किताबें पढ़ोगे? बता दें कि जांच एजेंसी के अनुरोध पर अदालत ने संजय सिंह को दो दिन पहले यानी शुक्रवार को 27 अक्टूबर 2023 तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अदालत ने उन्हें 16 किताबें जेल में ले जाने की इजाजत भी दी है। अदालत के आदेश के बाद आप नेता संजय सिंह को पुलिस की सुरक्षा में कोर्ट से शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल लाया गया। उन्हें जेल संख्या दो में जगह रहने के लिए जगह मिली है।
संजय सिंह की ईडी रिमांड शुक्रवार को खत्म हो रही थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए ईडी ने संजय सिंह को अदालत में पेश किया था। जांचच अधिकारी ने राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज एमके नागपाल के सामने अर्जी दी और कहा कि आरोपी को फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाए। साथ ही दिल्ली की कोर्ट ने इसे मंजूर कर लिया। चूंकि, अपराध से जुड़े सारे रिकॉर्ड का पता लगाने और मनी लॉन्डिंग के कथित मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाने को लेकर जांच अभी बाकी है। इसलिए, संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments