google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीएससी रिजल्ट को लेकर ABVP के माध्यम से भ्रम फैलाने का काम कर रही है बीजेपी: नीरज पांडेय.....

Oct 8, 2023
1 min read



































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर-एनएसयूआई का कहना है कि पीएससी रिजल्ट को लेकर भ्रम फैलाने का काम भाजपा के नेता एबीवीपी के माध्यम से करवा रहे हैं साथ ही अभ्यार्थियों का मनोबल तोड़ने और झूठे आरोप लगाने का काम कर रहे हैं।


एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि भारतीय जानता पार्टी और ABVP क्यों छात्रों का मनोबल तोड़ रही है यदि उनके पास कोई तथ्य हैं तो प्रस्तुत करें. पिछले डेढ़ दशक भाजपा के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल और पीएससी भ्रष्टाचार और अनियमितता का अड्डा बन चुका था. प्रदेश के छात्र-छात्राएँ युवा अभी भूले नहीं है पीएमटी परीक्षा के प्रश्न पत्र रमन राज में 2011 में बाजारों में बिके थे |


कांग्रेस ने 15 सालों में भाजपा शासन काल की सूची भी जारी किया था, किसी रिश्तेदार होना अयोग्यता नहीं हो जाती। भाजपा अपनी गंदी राजनीति करने स्तरहीन और झूठे आरोप लगा रही है। आंसर शीट जारी हो गया है पब्लिक डोमेन में है। सबके रिटेन के नंबर और इंटरव्यू के नंबर ओपेन है कोई भी पढ़ा लिखा व्यक्ति विश्लेषण कर सकता है।


एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का नेता मुंगेली में पीएमटी परीक्षा में सामूहिक नकल करवाते पकड़ाया था. देश के किसी भी व्यवसायिक परीक्षा मंडल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ही परीक्षा को एक वर्ष में चार बार करने की नौबत आयी हो. छत्तीसगढ़ में तो तीन बार परीक्षाएं उसी परीक्षा नियंत्रक के देख-रेख में आयोजित की गयी जो प्रथम दृष्टया दो बार परीक्षा की गड़बड़ी के लिये दोषी था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html