छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार - नारायण चंदेल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल आने के बाद प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है, एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है तो वहीं भाजपा भी अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है, हालांकि 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे, जिसमें पता चलेगा की किसकी सरकार आ रही है, वहीं एग्जिट पोल पर भाजपा की ओर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बयान दिया है, उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी |
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अपने बयान में कहा कि हमारा आकलन है और स्पष्ट मत है की छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुआ है, प्रदेश में स्पष्ट बहुमत के साथ में भाजपा की सरकार बनेगी, यह जो सर्वे है, वह मात्र आकलन है | इसलिए प्रदेश की जनता भूपेश सरकार की विदाई चाहती है | जनता एक स्नेह भाजपा को प्राप्त होगा और स्पष्ट बहुमत के साथ में छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments