google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारी बहुमत के साथ बन रही बीजेपी की सरकार, रमन सिंह ने की प्रेस वार्ता, कहा..

Nov 15, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने मतदाताओं से 17 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के हालात में परिवर्तन हुआ है. पहले चरण में 14 सीटों में बीजेपी आगे है, द्वितीय चरण में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे |


पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 2018 में शराबबंदी का वादा किया, 6000 रुपए महिलाओं को देने का वादा तोड़ा. अब कह रहे है 15000 रुपए सालाना देंगे. कांग्रेस महिलाओं को भ्रम में डालने का काम कर रही है. बीजेपी ने जिन महत्वपूर्ण योजनाओं पर गारंटी दी है, उसे लागू करेंगे. पहली कैबिनेट की बैठक के बाद 18 लाख आवास देने की प्रक्रिया शुरू होगी. पीएससी मामले की जांच होगी और यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी के जरिए भर्ती की जाएगी |


डॉ. रमन सिंह ने कहा कि किसान भाइयों से वादे की शुरुआत होगी, दो वर्ष का बोनस किसानों के खाते में डाल दिया जाएगा. बोनस एकमुश्त दिया जाएगा. पंचायत सचिव को नियमित करेंगे. हर महीने 15 तारीख के पहले सभी कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा. इसके साथ रायपुर में विकास का काम अवरुद्ध हो गया है. 15 साल में जो विकास किया रायपुर में उसी तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देते हुए काम में गति पहले पांच साल में आएगी. इसके अलावा जितने भ्रष्टाचार हुए हैं, उस पर भी कार्रवाई करेगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html