google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बीजेपी सरकार ने जनता को ठगा, विष्णु सरकार अर्थात स्वागत सरकार - विकास उपाध्याय...

Apr 30, 2025
2 min read
  • बीजेपी सरकार ने जनता को ठगा


  • ठग सरकार 17 महीने मंच पर स्वागत कराते रहे


  • बीजेपी जनता को गुमराह करती है


  • विष्णु सरकार अर्थात स्वागत सरकार - विकास उपाध्याय

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर (छत्तीसगढ़)। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि 13 दिसम्बर 2023 बीजेपी के विष्णु देव साय सरकार गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ की जनता को एक ठग सरकार मिला। सरकार शपथ ग्रहण सामान्य पक्रिया है किंतु बीजेपी सरकार मंत्रीमण्डल गठन से लेकर आज तक केवल शपथ, स्वागत, अभिनंदन में मस्त है। मंत्रीमण्डल और विधायकों को जनता कभी भी, कहीं भी मिल सकती है लेकिन यहाँ जनता बेचारी अभिनंदन, स्वागत करती हुई नजर आएगी। विकास कार्य नीतिगत फैसला 16 महीनों में शून्य हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं में सरकार बनने की खुशी तो दिखाई दिया लेकिन लोकसभा चुनाव होते होते भूत उतरने लगा और फिर इंतजार का सिलसिला खत्म नहीं हुआ, बेचारी छत्तीसगढ़ की जनता तो चुप है, फड़फड़ाते नजर आते हैं बीजेपी कार्यकर्ता।

उपाध्याय ने कहा कि निगम, आयोग अध्यक्ष बनने के लिए दौड़ शुरू हुई नहीं कि एक मीठा जहर नगर निगम, पालिका और पंचायत चुनाव को पीला दिया गया, जनता को गुमराह करने व ठगने में माहिर-खिलाड़ी भाजपा पुनः जीत का दावा किये लेकिन प्रदेश के विकास, युवाओं का दर्द, बेरोजगारी, बुजुर्गों की खबर नहीं लिये। अपराध इस कदर बढ़ गया कि सुबह सैर-सपाटा मुश्किल हो गया है, आये दिन चाकू की घटना से मानो सरकार को गर्व महसूस हो रहा है। कद्दावर नेता अपने अपने समर्थकों को एडजस्ट करने में इतने मशगूल हैं कि प्रदेश को बेलगाम अधिकारियों के हाथ सौंप दिये हैं, अधिकारियों की मनमानी इसलिए भी चरम पर है क्योंकि सत्ता की चाबी पूर्व अधिकारी के हाथ लग गई है, दबी जुबान भाजपा कार्यकर्ता के मुँह से सुना और प्रदेश की स्थिति देखकर समझा जा सकता है।


उपाध्याय ने कहा कि अब सोने पे सुहागा निगम, मंडल, आयोग गठन के नाम अपने ही कार्यकर्ताओं को ठगा जा रहा है, साय सरकार मंत्रीमण्डल का गठन भी पूरा करने में अक्षम नजर आने लगे हैं आखिर सरकार को काम करने से कौन सी अदृश्य शक्ति रोके हुये हैं, समझ नहीं आता। एक बार फिर पूरा सरकार मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, विधायक, निगम, आयोग के अध्यक्षों का शपथ, स्वागत में लगा हुआ है, आखिर इस स्वागत समारोह में व्यवस्था, जगह का किराया भाड़ा, महंगा तोहफा और लाखों खर्चे किस मद से हो रहे हैं? क्या वित्त मंत्री बतायेंगे की इस बजट को कहाँ पर समाहित किया गया है।


उपाध्याय ने आगे कहा कि मंत्रीमण्डल और विधायकगण तो इतने खाली हैं कि रोज एक ही जगह एक ही मंच में इकट्ठे मिल जाते हैं। जनता होशियार है, सब देख व समझ रही है। जतना के हित की दुहाई देने वाली ठग सरकार जनता को दुधारू गाय मान बैठी है, मुख्यमंत्री को मुखौटे वाला कहना चाहिए या नहीं ये तो जनता तय कर ही ली है लेकिन अब मेरा दावा है कि आज चुनाव हो तो बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा, 2018 की तरह 14 से 4 में आ जाएंगे यह दावा आज छत्तीसगढ़ की जनता भी कर रही है।


प्रवक्ता (रायपुर लोकसभा 2024)

अमित शर्मा (लल्लू)


प्रति,

श्रीमान संपादक महोदय,

रायपुर (छ.ग.)

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html