google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मैदान में उतरी भाजपा, लोगों से सीधे संपर्क कर ले रही सुझाव, किया घोषणा पत्र समिति का गठन........

Aug 18, 2023
2 min read

























































बीजेपी ने आगामी चुनावों को मद्देनजर रखते हुए चुनावी घोषणा पत्र समिति का गठन किया गया है | लोकसभा सांसद विजय बघेल को प्रदेश का प्रभार सौपा गया है | जिसके तहत संभाग स्तरीय गठन भी किया गया है | भाजपा के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल रायपुर संभाग के प्रभारी बनाए गए हैं. अग्रवाल ने गुरुवार रायपुर शहर जिला के विभिन्न वर्गो जैसे व्यापारी, अधिवक्ता , ऑटोचालक कुली संघ और मितानिनों से मुलाकात कर घोषणा पत्र के लिए सुझावों का संकलन किया | अमर अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष जयंती पटेल और प्रदेश पदाधिकारियों सहित पंडरी कपड़ा मार्केट पहुंचे | जहां उन्होंने स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे सुझाव एकत्रित किए व्यापारियों ने एकमत होकर कहा कि, व्यापारियों के हित में हमारी जो मांगे हैं हमने आपको लिख कर दी है, यदि भाजपा व्यापारियों की मांगों को घोषणा पत्र समिति में शामिल करती है, तो हमारा खुला समर्थन भाजपा के पक्ष में रहेगा|

इसके बाद पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक सौरभ सिंह जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचे. जहां अधिवक्ताओं के समूह से विस्तृत चर्चा की गई | अधिवक्ताओं ने अपनी सारी समस्याएं और मांग लिखकर घोषणापत्र समिति को दी | अमर अग्रवाल जिला न्यायालय के हर अधिवक्ता हॉल में गए और अधिवक्ताओं से मुलाकात की. शाम 4 बजे रेल्वे स्टेशन स्थित ऑटो स्टैंड और कुली संघ के बीच पहुंचे. जहां उन्होंने ऑटो चालकों और कुलियों से बात कर उनसे भी सुझाव लिए. साथ ही उन सभी को आश्वस्त किया गया कि भाजपा की सरकार बनते ही आप सभी की मूल समस्यायों का निराकरण किया जाएगा. अंत में दोनों नेताओं ने गुरुनानक चौक स्थित लायंस क्लब में मितानिनों भेंट की. जहां उपस्थित मितान समूहों ने उन्हें अपनी सारी समस्याएं बताई | निजीकरण जैसी तमाम व्यवस्थाओं से मितानिनों में वर्तमान सरकार खासा रोष है और वे अब अपनी समस्यायों के निराकरण के लिए भाजपा की ओर देख रही है |

अमर अग्रवाल ने कहा कि हम लगातार समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंच रहे हैं, जहां प्रदेश संबंधित बहुतेरी समस्याएं हमारे पास पहुंच रही है भाजपा घोषणा पत्र समिति द्वारा उसका बारीकी से अवलोकन किया जा रहा है. हम आश्वस्त हैं कि इस बार भाजपा प्रदेश के हर वर्ग के हितों के अनुरूप ही अपना घोषणा पत्र बनाएगी और चुनावी समर में उतरेगी | निश्चित ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है | प्रदेश में खुशहाली और सुशासन की सरकार आने वाली है |

भाजपा नेतृत्व दल ने सुबह पंडरी कपड़ा मार्केट में पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा, चंदर विधानी, सरल मोदी, अजीत जैन, मूलचंद खत्री, प्रकाश अग्रवाल जयराम राजकुमार पप्पी, नरेश आसवानी सहित अन्य व्यापारियों से मुलाकात की | जिला न्यायालय में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष आशीष सोनी, जयप्रकाश चंद्रवंशी, बृजेश पांडेय, अंजनेश शुक्ला, ऋषिराज पिथावा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे जहां उन्होंने भाजपा नेताओं का फूलमाला से स्वागत किया | रायपुर स्टेशन में ऑटोचालक संघ और कुली संघ से प्रमुखों से मुलाकात की और शाम 5 बजे लायंस क्लब में मितानिनों से मुलाकात कर सुझाव लिए |

विभिन्न स्थानों में आयोजित भाजपा घोषणा पत्र समिति के आयोजन में विशेष रूप से जिला वीभाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल , जिला प्रभारी विधायक सौरभ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, नलीनेश ठोकने, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, विभा अवस्थी, मितुल कोठारी, रमेश सिंह ठाकुर, सुभाष अग्रवाल, वंदना राठौड सिन्हा, उमेश घोरमोड़े सहित अन्य जिला और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे|


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html