google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा ने 15 साल पट्टा नहीं दिया, कांग्रेस ने लोगों को घर और छत दिया....

Oct 11, 2023
3 min read








































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

10.10.2023/ राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार ने शहरी जनता के लिये और राजधानी के लिए अभूतपूर्व काम किया है। राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर स्वामी आत्मानंद स्कूल, धनवंतरी मेडिकल, शहरी स्वास्थ्य योजना से लोगों को लाभ मिल रहा है। कांग्रेस की सरकार ने इस वर्ष 25 हजार से ज्यादा पट्टा वितरण किया। भाजपा 15 साल तक सरकार में रही किसी को पट्टा नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार ने 1979 से आज तक 1 लाख से अधिक पट्टा वितरण कर चुका है। सन् 1979 में 10 साल के लिए 10 हजार लोगों को पट्टा दिया, 1984 में 30 साल के लिये 30 हजार लोगों को पट्टा दिया, 2002 में 30 साल के 40 हजार लोगों को पट्टा दिया, 2023 में भूपेश बघेल की सरकार ने 25 हजार लोगों को पट्टा। ये पट्टा 2028 तक वैलिड रहेगा। भाजपा के नेता, कार्यकर्ता सभी ने पट्टा लिया। पट्टा वितरण में फोटो भी खिचवाते है। पट्टा लेकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है। भाजपा सरकार 15 साल में लोगों के घरों में बुलडोजर चलवाने का काम करते करते रहे लेकिन किसी को पट्टा नहीं दिया।

राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सरकार में बनी गुणवत्ताहीन एक्सप्रेस-वे को पुनः मजबूत एवं गुणवत्ता युक्त निर्माण करवाया गया। इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला सहकारी बैंक में डूबे खातादारों की पैसा की वसूली। आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला। अनियमित निर्माण का नियमतीकरण। गुमास्ता को लाईफ टाईम किया। मोर जमीन मोर मकान योजना। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हितग्राहियों को 1-1 लाख रुपये प्रदान। मुख्यमंत्री शहरी स्लम चिकित्सा योजना हमर लैब हमर अस्पताल, धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स। बिजली बिल हाफ योजना। छोटे भूखंड 5 डिसमिल तक की रजिस्ट्री में लगी रोक हटाई। गाइडलाइन दरों में 30 प्रतिशत कटौती विगत 5 वर्षों से लगातार जारी। किसी भी प्रकार से मकान एवं प्रापर्टी कर में वृद्धि नहीं किया गया। सुरक्षा के दृष्टि से चौक चौराहों पर सीसी कैमरा लगाया गया। गोलबाजार के व्यापारियों को मालिकाना हक दिया। किसी के भी दुकान एवं मकान में तोड़-फोड़ नहीं की गई। भाजपा सरकार में जो विस्थापित दुकानदार मकान मालिक थे सभी का पुनर्वास किया गया। नगर निगम क्षेत्र को टैक्स मुक्त किया गया। विकास कार्यों के लिए पार्षदों को 50 लाख रुपया दिया गया। जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण का सरलीकरण, मितान योजना से घर पहुंच सुविधा।

पत्रकारों से चर्चा करते हुये जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि 15 सालों में बस्तियां टूटी लोगों को बीएसयूपी मकान में भेजा। उनकी सुध नहीं ली गयी। लोग अपने छत के अधिकार के लिये लड़ते रहे। कांग्रेस की सरकार आने के बाद विधानसभा में कानून बनाकर लोगों को उनको छत का अधिकार दिया। हमारी सरकार ने पट्टे देने की शुरुआत किया। रायपुर शहर में 25000 लोगों को पट्टा दिया। आने आने समय में जिन लोगों का नाम सर्वे में है तथा जो छूट गये है सभी को पट्टा दिया जायेगा। कांग्रेस की सरकार फिर से बनने पर तालाब पर एवं पुरानी नहर जिन का अब उपयोग नहीं है वहां पर पट्टा देने का कानून बनाया जायेगा। भाजपा ने पहले कानून बनाया था तालाब पार एवं नहर के पार पर बने लोगों को पट्टा नहीं दिया जायेगा। पट्टा देने की परंपरा सिर्फ कांग्रेस की सरकार ने शुरू किया है। अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह, कांग्रेस की पहली सरकार भूपेश सरकार ने ही पट्टा दिया। 15 सालों में भाजपा ने नहीं दिया।

विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने शहरी एवं ग्रामीण आवासहीनों को आवास उपलब्ध करवाने के लिये महत्वपूर्ण काम किया है। कांग्रेस सरकार ने नियमितीकरण लाकर हर वर्ग का भला किया है।

पत्रकार वार्ता में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, आरडीए के उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, संयुक्त महासचिव अजय साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html