बीजेपी ने की चुनाव आयोग से शिकायत,रायपुर एसएसपी को हटाने की मांग....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर एसएसपी को हटाने की मांग बीजेपी ने चुनाव आयोग से की है. बीजेपी ने अपने शिकायत में चुनाव आयोग को बताया कि रायपुर जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल की महादेव बेटिंग एप के संगठित अपराध में संलिप्तता उजागर हुई है। इस संदर्भ में चुनाव के दौरान उन्हें पुलिस अधीक्षक, रायपुर के पद से हटाने की मांग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ से की गई। छत्तीसगढ़ में हो रहे भाजपा नेताओं के टारगेट किलिंग एवं आपराधिक कृत्यों द्वारा आतंक उत्पन्न कर विधानसभा निर्वाचन को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है।
अतः बस्तर क्षेत्र के कुछ कलेक्टर एवं संविदा पुलिस महानिदेशक तथा 3 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं कुछ शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों को निष्पक्ष चुनाव के लिए अतिशीघ्र अन्य स्थान पर स्थानांतरण करने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ से भाजपा के वरिष्ठ नेता रायपुर सांसद, चुनाव आयोग संपर्क समिति के संयोजक डॉ. विजय शंकर मिश्रा एवं पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments