बीजेपी - प्रधानमंत्री की योजनाओं पर व्यवधान डालती है छत्तीसगढ़ सरकार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस की घोषणाओं की स्थिति पर तंज कसते हुए कांग्रेस की गारंटी और घोषणाओं पर सवाल उठाया. जयराम ठाकुर ने कहा, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने जो वायदे किए, 11 माह बाद भी उस पर अमल नहीं हुआ. कांग्रेस ने हिमाचल में 10 गारंटी की बात की थी. 1500 रुपए महीना हिमाचल की सभी महिलाओं को देने की बात कही थी, कांग्रेस की ये गारंटी अभी तक पूरी नहीं हुई |
जयराम ठाकुर ने कहा, पांच साल में 5 लाख नौकरी की गारंटी दी गई थी. यानि हर साल 1 लाख नौकरी की बात कही थी, लेकिन अभी तक एक भी नौकरी नहीं मिली. वहीं 10 हजार आउट सोर्स से नौकरी कर रहे लोगों को बाहर कर दिए. सेब की समर्थन मूल्य की बात कही थी, लेकिन अब हिमाचल के मंत्री का कहना है सेब का कहीं MSP तय नहीं, इसलिए यह संभव नहीं. गाय का दूध 80 और भैंस की दूध 100 रुपए लीटर में खरीदने की बात कही थी, लेकिन अभी 35 रुपए लीटर में बिक रही |
उन्होंने कहा, हिमाचल में 11 गारंटी में से एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई. इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी पीएम आवास सहित कई योजनाओं को पूरा नहीं किए. इस तरह से 10 वायदे कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश मे किए थे जो पूरे नहीं किए. बीजेपी की हमारी सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री दिया, महिलाओ से बसों मे आने जाने का किराया नहीं लिया जाता. प्रधानमंत्री की योजनाओं पर छत्तीसगढ़ सरकार व्यवधान डालती है, 18 लाख लोगों का आवास नहीं बनने दिया, केंद्र आपको मदद कर रहा है लेकिन योजना के साथ प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा है इसलिए काम नहीं दिया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments