google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर जिला के 7 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों ने एक साथ भरा नामांकन...

Oct 31, 2023
3 min read








































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

राजधानी हुई भाजपा मयी 30 हजार से अधिक प्समर्थको संग प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

आज विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला के सभी सातों प्रत्याशियों ने एक साथ रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपनी अपनी विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया रायपुर दक्षिण विधानसभा से बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं वहीं पश्चिम से राजेश मूणत , उत्तर से पुरंदर मिश्रा , ग्रामीण से मोतीलाल साहू , अभनपुर से इंद्रकुमार साहू , आरंग से गुरु कुशवंत साहेब और धरसीवां से भाजपा ने छत्तीसगढ़ी सीने स्टार अनुज शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है भाजपा के सभी प्रत्याशी आज दोपहर रैली की शक्ल में अपने अपने विधानसभा से भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे जहां सभी 7 प्रत्याशी एक साथ रथ में सवार होकर रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओ सहित रैली की शक्ल में नामांकन दाखिल करने रवाना हुए प्रत्याशियों के रथ के आगे बाजे गाजे , ढोल , नगाड़ा , बग्गियां और विशेष आकर्षण में बस्तरीया रूप में विशालकाय पुतले साथ चल रहे थे भाजपा कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक जनता का हुजूम साथ चल रहा था पूरी सड़क समर्थकों से खचाखच भरी हुई थी सभी ने हाथ में भाजपा के झंडे पकड़ रखे थे भाजपा समर्थक लगातार भाजपा जिंदाबाद , जीतेगा भई जीतेगा कमल का फूल जीतेगा और अऊ नई साहिबो बदल के रहीबो जैसे नारे लगा रहे थे भाजपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक पूरा रास्ता भाजपा मयी हो गया था ।

भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार घोषणावीर सरकार:- राजेश मूणत

नामांकन दाखिल कर निकले राजेश मूणत से पत्रकारों ने सवाल करते हुए पूछा की आज कांग्रेस द्वारा एक और घोषणा की गई है भाजपा का घोषणा पत्र कब आएगा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की घोषणावीर मुख्यमंत्री 5 वर्षो से घोषणा ही तो कर रहे हैं वह भी किश्तों में कांग्रेस ने 36 प्रकार के तमाम वादे जनता से किए मगर एक भी वादा धरातल पर पूर्ण नहीं हुआ इसका प्रमाण तो स्वयं कांग्रेस के उपमुख्यमंत्री ने दिया है उन्होंने माना है की हम जनता से किए वादों को पूरा करने में सफल नहीं हुए हैं यदि इतने ही वादे पूरे करने वाली सरकार है तो पहले शराबबंदी का वादा पूरा करे, अनियमित कर्मचारियों का नियमतीकरण करके वादा पूरा करें , प्रदेश के हर घर का बिजली बिल हाफ करने का वादा पूरा करें , सभी पंजीकृत बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा पूरा करें , पुलिस परिवार से किए गए तमाम वादे पूरा करके दिखाएं ऐसे ना जाने कितने ही वादे इस घोषणावीर कांग्रेसी नेताओ द्वारा गंगाजल हाथ में लेकर किए गए लेकिन हर वादे में छत्तीसगढ़ की जनता ठगा सा महसूस कर रही है और निश्चित ही अब प्रदेश में परिवर्तन होने जा रहा हैं जनता के सामने इनके वादों का मुखौटा उतर चुका है और कांग्रेस की असलियत जनता के सामने आ चुकी है मैं आप सभी मीडिया मित्रो के माध्यम से छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष में कहना चाहता हूं की " चारों तरफ अंधेरा है और भूपेश बघेल लुटेरा है " ।

छत्तीसगढ़ अब अपराध से मुक्ति चाहता है और वह भाजपा की तरफ निहार रहा है जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है वादे पूरा करना तो दूर की कौड़ी है कांग्रेस ने तो हमारे शांत छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं आम हो चुकी है 7 हजार से अधिक हत्याएं और 4 हजार से अधिक बलात्कार हुए लेकिन 5 वर्ष से प्रदेश के गृहमंत्री लापता रहे , नशे का कारोबार किसकी छत्र छाया में बढ़ रहा है यह किसी से छुपा नहीं है गली गली नशे का कारोबार अपने पैर पसार रहा है प्रदेश की गलियों में तमाम नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की कांग्रेस के शासन में लगभग 26 से अधिक नवजात शिशु असमय काल के गाल में समा गए यह है छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य के क्षेत्र का रिपोर्ट कार्ड ।



 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html