बीजेपी प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट में कांग्रेस प्रत्याशी के छुए पैर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बेमेतरा- छत्तीसगढ़ के पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए हैं | बतौर प्रत्याशी अपने परिवार और प्रस्तावकों के साथ रुद्र कुमार बेमेतरा कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपने नामांकन का अंतिम सेट भरा | शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल करने की बात कही | इसी दौरान नवागढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री दयाल दास बघेल भी वहां पहुंच गए | उन्होंने गुरु रुद्र कुमार के पहले पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया |
नवागढ के कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी दयाल दास बघेल ने उनका पैर छुआ तो मैंने उन्हें आशीर्वाद दिया है | वहीं मीडिया के चटपटे सवाल विजयी भव या खुश रहो, क्या आशीर्वाद दिए के जवाब में उन्होंने कहा कि यह तो मैंने बाबा पर छोड़ दिया है | कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जेसीसीजे या अन्य पार्टी ज्वाइन करने पर उन्होंने कहा कि उनमें काबिलियत होती तो पार्टी उन्हें टिकट जरूर देदी | कुछ लोगों के पार्टी छोड़ से कोई फर्क नहीं पड़ता |
नवागढ़ विधानसभा चुनाव में अजब विडंबना है जहां राजमहंत दयाल दास बघेल के सामने उनके समाज के गुरु रुद्र कुमार को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है | गुरु और गुरु के महंत के बीच टक्कर देखने को मिल रही है | दोनों चुनावी रण में एक दूसरे के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं | दयाल दास ने कहा था कि रुद्र गुरु मेरे गुरु है और वह गुरु गद्दी में रहेंगे तो मैं उनका जरूर सम्मान करुंगा लेकिन रण में वे मेरे प्रतिद्वंदी हैं | वहां सिर्फ संग्राम होता है | उन्होंने कहा था कि इसका प्रमाण महाभारत है जहां गुरु और शिष्य के बीच में युद्ध हुआ था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments