भाजपा ने कमलनाथ को बताया रावण, भाजपा ने सायबर सेल में की शिकायत....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच आए दशहरे पर भाजपा ने पूर्व सीएम कमलनाथ को रावण बता दिया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक पोस्टर शेयर किया। इसमें पूर्व सीएम कमलनाथ के दस सिर के साथ लिखा कि मप्र के सनातनी करेंगे घोटालों के रावण का दहन।
इस पोस्टर में छापों में ओएसडी मामले में 281 करोड़, सिख नरसंहार, अवैध खनन की वसूली, ट्रांसफर घोटाला, न्यूक्लियर सीक्रेट लीक, 877 करोड़ के ई-टेंडर घोटाले, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर दलाली, भिंडरांवाले को पैसे देना, 63 करोड़ के मोबाइल घोटाले और नीरा राडिया टेप लीक समेत 10 घोटाले गिनाएं हैं। इस मामले में कांग्रेस ने सायबर सेल में शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के खिलाफ सायबर सेल में शिकायत करते हुए मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी की हरकत धार्मिक भवनाएं भडक़ाने और आईटी एक्ट की श्रेणी में आती हैं। हमने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने साइबर सेल को शिकायत की है। इसमें आईपीसी की धारा 188, 295, 499, 500 और 509 में केस दर्ज करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सायबर सेल अभी एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो उसको डेढ़ महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर कार्रवाई करना पड़ेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments