बीजेपी ने लगाया आरोप कहा- विधायक का अवैध कारोबार में हाथ...

सारंगढ़ भाजपा इन दिनों पूरे फार्म में चल रही है, लगातार अपने जंगी प्रदर्शन के जरिए जनता का ध्यान तो अपने तरफ खींचा ही है, साथ ही कांग्रेस के सामने अपने आप को मजबूत विपक्ष के भूमिका में भी लाकर खड़ा कर दिया है। आज सारंगढ़ भाजपा ने जुआ, अवैध शराब, गुंडागर्दी, किसानो के नाम पर फर्जी कृषि ऋण चढाने जैसे मुद्दों को लेकर विधायक कार्यलय का घेराव किया गया! आज एक बार फिर सारंगढ़ भाजपा ने भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जलान और युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय जवाहर नायक के नेतृत्व में सारंगढ़ के कांग्रेस विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े के कार्यालय का घेराव किया।
भाजपा ने पुरानी सब्जी मंडी में पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं को इकट्ठा कर के आगामी चुनाव को देखते हुए उनमे जोश भरा जिसके बाद शहर के विभन्न चौक चौराहों से होते हुए विधायक उत्तरी के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई। विधायक कार्यलय के बाहर दोनो तरफ पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए बेरीकेट्स लगाए थे लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बेरीकेट्स को चंद मिनट में ही उखाड़ कर फेंक दिया और विधायक कार्यलय के गेट के पास पहुंच गए और स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments