पुलिस कस्टडी में भेजा गया बिट्टू बजरंगी......

हरियाणा की जिला अदालत ने नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बजरंगी और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद नूंह पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उल्लेखनीय है कि राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी को क्राइम ब्रांच ने 31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा के मामले में मंगलवार दोपहर फरीदाबाद में चाचा चौक स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। बिट्टू एक मीडिया चैनल से बातचीत कर रहा था।
उसके कुछ देर बाद ही क्राइम ब्रांच प्रभारी संदीप मोर लगभग 20 पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर उसे हिरासत में लेकर नूंह पहुंचे। नूंह के सिटी थाने में नई एफआइआर दर्ज हुई, जिसमें बिट्टू को मुख्य आरोपित बनाते हुए 20 अन्य लोगों के विरुद्ध प्रशासन की रोक के बाद भी धारदार हथियार लेकर भड़काऊ बयान देने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। यह एफआइआर यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था संभाल रहीं नूंह की एएसपी ऊषा कुंडू के बयान पर दर्ज हुई थी। नूंह हिंसा मामले में आरोपी बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने दोबारा मंगलवार को गिरफ्तार किया। बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का बयान आया है। विहिप ने कहा है कि बिट्टू बजरंगी हमारा कार्यकर्ता नहीं है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments