google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिरजू तारम की हत्या कांग्रेस की साजिश : बृजमोहन.....

Oct 22, 2023
1 min read










































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रही

रायपुर, 21 अक्टूबर-वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मोहला-मानपुर में भाजपा कार्यकर्ता बिरजू तारम की हत्या मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है।

बृजमोहन अग्रवाल ने इस हत्या को लक्षित हत्या करार दिया है। इसे सरकार की सोची समझी साजिश बताया है। अग्रवाल का कहना है की, सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने के लिए उनकी लक्षित हत्या करवा रही है और ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। अग्रवाल का यह भी कहना है कि, वो पहले ही इस प्रकार के अपराधों की आशंका जाहिर कर चुके थे।

बृजमोहन का यह भी कहना है कि, भाजपा के कार्यकर्ता इस प्रकार की घटनाओं से डरने वाले नही है।

बृजमोहन अग्रवाल ने जनता से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने और भय मुक्त, अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की है।

बता दें कि, नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के एक अंदरूनी गांव सारखेड़ा में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने भाजपा कार्यकर्ता बिरजू तारम की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मोहला-मानपुर उन बीस निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है, जहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html