भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बिरगांव नगर निगम का घेराव किया गया........

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर,भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बिरगांव नगर निगम का घेराव किया गया.....
बिरगांव ग्रामीण विधानसभा में आज कांग्रेस की घोषणा पत्र को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया गया,।जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा निगम का घिराव किया गया ,जिसमें ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से अनेक कार्यकर्ता, महिला, पुरुष और नवयुवक भी शामिल हुए |

कांग्रेस ने अपनी घोषणा पत्र में शराबबंदी का जो वादा किया था, उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया हैं, यहां की महिलाएं बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरी,और शराब बंदी नही हुई | उसके खिलाफ नारे बाजी की | और निगम में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जगी प्रदर्शन किया | बीजेपी के द्वारा कांग्रेस की घोषणा पत्र को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया |

बीजेपी और सामाजिक कार्यकता रविन्द्र सिंह ने कहा की जब से कांग्रेस सरकार आई है, एक भी वादा पूरा नही किया | केवल लूटने का काम किया है लोगो को केवल परेशान करने काम किया है यहां की निगम में महापौर कठपुतली की तरह है यहां के विधायक के बेटे सत्यनारायण के पुत्र पंकज शर्मा जो कहेंगे वही करेगे। लोग अपनी समस्या के लिए निगम में जायेगे तो निगम अधिकारी बोल रहे है आप पंकज शर्मा से मिल लीजिए | आज की स्थिति ऐसी हो गई है इसलिए हम आज निगम का घेराव करने जा रहे है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments