google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर: हेरोइन बेचते पकड़ी गई युवती, ₹1.08 लाख का माल जब्त...

3 days ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिलासपुर (14 अक्टूबर 2026): जिले में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर नकेल कसते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रमणी अस्पताल क्षेत्र में घेराबंदी कर पुलिस ने 26 वर्षीय एक युवती को मादक पदार्थ हेरोइन के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के पास से 5 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1.08 लाख रुपये है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गोपनीय सूचना मिली थी कि अस्पताल के पास एक संदिग्ध युवती अवैध नशीला पदार्थ खपाने की फिराक में ग्राहक तलाश रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में दबिश दी। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर घेरे जाने पर युवती सकपका गई। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ली गई तलाशी में उसकी जेब से एक जिपर पॉलीथिन बरामद हुई, जिसके अंदर 5 ग्राम हेरोइन पाई गई।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान सकरी (आवासपारा) निवासी 26 वर्षीय रितु मरकाम के रूप में हुई है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 1 लाख रुपये तथा बरामद मोबाइल की कीमत करीब 8 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 21(ए), 22(क) और 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों की पड़ताल कर रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html