google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बाइक चोर गिरोह का हुआ खुलासा ! चोरी की 22 दोपहिया वाहन जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार !

Sep 11, 2023
2 min read



























































साइबर सेल और तमनार पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चोरी की 22 दुपहिया वाहन के साथ 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को थाना तमनार के वाहन चोरी के अपराध एवं जप्त अन्य वाहनों के संबंध में पृथक से धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्रवाई कर जेल भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार विगत दिनों रायगढ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही लगातार मोटर सायकिल चोरी को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी एवं सायबर सेल को मोटर सायकल चोरी मे अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी कडी में बीते दिनों टीआई तमनार आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबिर से सूचना मिली कि लोडर ऑपरेटर का कार्य करने वाला भोले शंकर निवासी डबरा मोटरसाइकिल चोरी में सक्रिय है। मुखबिर सूचना एसडीओपी धरमजयगढ़ को अवगत कराने पर एसडीओपी धरमजयगढ़/सायबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा द्वारा सायबर सेल एवं तमनार पुलिस को तस्दीकी हेतु निर्देशित किया गया।


सायबर सेल की टीम एवं थाना तमनार स्टाफ द्वारा पिछले माह तमनार में सुरेन्द्र पटनायक निवासी चक्रधरनगर रायगढ़ की चोरी गई मेट्रो स्कुटी के संबंध में संदेही बलदेव दास मंहत निवासी आईटीआई कॉलोनी चक्रधरनगर रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने साथी लोडर आपरेटर भोलेशंकर केंवट निवासी डभरा के साथ मिलकर रायगढ़ शहर, तमनार, घरघोडा , बरमकेला, पूंजीपथरा तथा जिले के बाहर मोटर सायकल/स्कुटी का लॉक तोड़कर वाहनों की चोरी करना बताया । आरोपी बलदेव दास के निशानदेही पर आरोपी भोलेशंकर केंवट को भी थाना तमनार पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ की गई । दोनों आरोपियों के मेमोरेंडम बयान पर कुल 22 नग दुपहिया वाहन कीमती 6,50,000 रूपये का टीम द्वारा बरामद की गई है ।


गिरफ्तार आरोपी – (1) बलदेव दास मंहत पिता मेहत्तर दास मंहत उम्र 20 साल निवासी आईटीआई कालोनी चक्रधरनगर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ छ0ग0

(2) भोलेशंकर केंवट पिता जीवन प्रसाद केंवट उम्र 29 साल साकिन डभरा थाना डभरा जिला सक्ती छ0ग0।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html