google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पकड़ा गया बाइक चोर गिरोह....

Dec 9, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जवाली - जिला पुलिस नूरपुर ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह को पकडऩे में सफलता करते हुए पंजाब से चोरी किए तीन मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार 5 दिसंबर, 2023 को रोहित शर्मा पुत्र पवन शर्मा ने मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजिंदर कुमार व विशाल को गिरफ्तार करके उसी दिन चोरी हुआ मोटरसाइकिल बरामद कर लिया था। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो एक अन्य आरोपी कर्ण सिंह को 6 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया।


तीनों से सख्ती से पूछताछ की गई, तो आरोपियों ने जाहिर किया कि उन्होंने पंजाब से भी तीन मोटरसाइकिल चोरी किए हैं। पंजाब से चोरी कर लाए तीनों मोटरसाइकिलों को 7 दिसंबर, 2023 को धमेटा से बरामद कर लिया गया। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा पंजाब से चोरी किए गए तीन मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चोर गिरोह के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html