बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी के मुनीम से की लाखों लूट...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मंदसौर- मध्य प्रदेश में दिन-ब-दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस से बैखोफ होकर बदमाश वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मंदसौर जिले का जहां बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी के मुनीम से लाखों की लूट को अंजाम दिया है। मुनीम की शिकायत पर पुलिस बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
यह वारदात जिले पीपलिया मंडी थाना क्षेत्र की है। पीपलिया मंडी के एक व्यापारी के मुनीम बैंक से रुपए निकालकर जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों पैसों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ आता तब तक बदमाश रफूचक्कर हो चुके थे। मुनीम ने तुरंत इसकी सूचना व्यापारी और पुलिस को दी। यह खबर सुनते ही व्यापारी के होश उड़ गए। मुनीम के अनुसार, बैग में करीब 35 लाख रुपए थे।
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें दो युवक सफेद रंग की बाइक पर सवार होकर पहुंचे, जिसमें काला शर्ट पहने एक युवक ने बैग छीना वहीं दूसरा नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए बाइक पर था। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर जिले भर में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी करवा दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments