google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस को देख भाग रहा बाइक सवार ट्रक से टकराया, मौत...

Nov 22, 2023
2 min read































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार - थाना क्षेत्र के फतुहा-हिलसा मार्ग पर की रात चौकी-हुड़ाड़ी गांव के पास पुलिस को देखकर भाग रहे बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गये. हादसे में एक युवक की मौत हो गयी दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के हरिबिगहा गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में की गयी है. घायलों में भट्ट बिगहा गांव का विपिन कुमार व सुरजाचक का राजू कुमार शामिल है. एक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है |

मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने जान-बूझकर वाहन से पीछे से बाइक में टक्कर मारी थी. इससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गयी. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उनका कहना है कि बाइक में नंबर प्लेट नहीं था. तीनों अपराधी प्रवृत्ति के हैं. पुलिस को देखकर भागने के दौरान ट्रक से टकरा गये. मामले की जांच चल रही है |


चंदकुरा गांव के पास थी पुलिस की गश्ती गाड़ी ग्रामीणों की मानें तो की रात करीब 10 बजे चंदकुरा पेट्रोल पंप के पास पुलिस की गश्ती गाड़ी खड़ी थी. पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे. इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर चौकी-हुड़ाड़ी गांव के पास ट्रक से टकरा गयी. यह देखकर पुलिसकर्मी हक्का-बक्का रह गये. ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वहां से दो को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया |

परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप पटना ले जाने के क्रम में एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गयी. एक युवक इलाज के बाद घर लौट गया है. दूसरे का पटना में इलाज चल रहा है, मृत युवक के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने जान-बूझकर घटना को अंजाम दिया है, तीनों ने शराब पी रखी थी, इसी वजह से पुलिस को देखकर भागने लगे, पुलिस ने खदेड़कर पीछे से बाइक में ठोकर मार दी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html