google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बाइक सवार ने किया बम विस्फोट,9 जवानों की मौत.......

Sep 1, 2023
2 min read































































पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में आत्मघाती बम विस्फोट की घटना सामने आई है | इसमें PAK सेना के 9 जवानों की मौत हो गई है | जबकि 17 से ज्यादा सिपाही घायल हैं | द पाकिस्तान टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर मोटर साइकिल पर सवार होकर आया था | उसने खैबर पख्तूनख्वा के माली खेल इलाके में सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया | बन्नू डिवीजन में हुई इस घटना पर पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम अनवर उल हक काकर ने दुख जताया है | काकर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,'केपीके के बन्नू डिवीजन में एक कायरतापूर्ण आतंकी हमले में 9 बहादुर सैनिकों की मौत से दिल टूट गया है | इसमें कई लोग घायल हो गए हैं. इस तरह का कृत्य निंदनीय हैं | मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों और घायलों के साथ हैं. पाकिस्तान ऐसे आतंक के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा है.' यह पहला मामला नहीं है, जब पाकिस्तान की सेना पर इस तरह आत्मघाती हमला किया गया है | खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में एक करीब एक महीने के अंदर यह दूसरी ऐसी घटना है | इससे पहले 30 जुलाई को एक राजनीतिक दल की बैठक में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया था | इस घटना में 54 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे. इस राजनीतिक बैठक में राजनीतिक दल जेयूआई-एफ के 400 से ज्यादा सदस्य और समर्थक भाग ले रहे थे |


हाल ही में 13 अगस्त को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे काफिले पर हमला हुआ था | इस हमले को अंजाम देने वाले बलूच लिब्रेशन आर्मी के लोगों ने दवा किया था कि अटैक में 4 चीनी नागरिकों और 9 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई | हमलावरों ने चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे 7 वाहनों के काफिले पर फकीर ब्रिज पर हमला किया था | इसके बाद दोनों ओर से लगातार विस्फोट और गोलीबारी हुई थी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html