google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिलाओं को अकेला पाकर गलत तरीके से छूता, बाइक मैकेनिक गिरफ्तार.....

Oct 1, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बेंगलुरु पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाने और उनका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह अपराध तब सामने आया जब एक पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसके बारे में बताए गए विवरण के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान व्यालिकावल निवासी अय्यप्पा के रूप में की गई है। वह एक बाइक मैकेनिक है। पूछताछ के दौरान अयप्पा ने पुलिस को बताया कि वह जिस गैरेज में काम करता था, वहां से बाइक लेता था और रोजाना सुनसान रास्ते पर अकेली महिला का पीछा करना शुरू कर देता था। पुलिस ने कहा कि वह महिलाओं को अकेला और अलग-थलग पाकर उन्हें गलत तरीके से छूता था।


अपार्टमेंट में महिला से छेड़खानी

प्रयागराज में एक महिला को कमरा दिखाने के बहाने अपार्टमेंट में ले जाकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। महिला ने घटना के एक महीने बाद चार लोगों के खिलाफ जार्जटाउन थाने में छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक महीना पहले राजापुर से उसे जार्जटाउन स्थित एक अपार्टमेंट में धीरज और राम मिलन ले गए। वहां पर पहले से दो लोग मौजूद थे। उन आरोपियों ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। उसके कपड़े फाड़ने लगे। विरोध करने पर उसे मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर दरवाजा बंद करके भाग निकले। उसने 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। उस वक्त उसने एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी। अब इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html