पेड़ से टकराई बाइक, पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बालोद- जिले में बड़ा हादसा हुआ है | जहां मोटसाइकिल पेड़ से टकरा गई | घटना इतनी भयानक थी कि, 3 लोगों की मौत हो गई है | घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है | जानकारी के अनुसार, हादसा बालोद -घोटिया मार्ग में हुआ है | हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई |
वहीं एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया है | मृतक डौण्डी थाना के बतलाए जा रहे हैं | सभी को 108 के माध्यम से बालोद ले जाया गया है | पुलिस मामला दर्ज कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है | घटना में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान अर्जुन सिंह पाटिल, देवेंद्र कुमार पाटिल और कीतर्न कोठारी के रूप में हुई है | मृतकों में 2 लोग पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments