google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा कल से होगी शुरू...

Jan 31, 2024
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार - बोर्ड 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हो रही है. एमडिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं. परीक्षा का आयोजन बीएसईबी की ओर से जारी गाइडलाइंस के तहत किया जाएगा. स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर पर किन नियमों का पालन करना होगा |


बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन कल, 1 फरवरी 2024 से किया जाएग. बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी 2024 तक चलेगी. 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं एक ही दिन दो विषयों के लिए दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. पहली पाली एग्जाम सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे के बीच और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा होगी. बोर्ड परीक्षा के लिए बीएसईबी ने गाइडलाइंस भी जारी की है, जिसका पालन सभी परीक्षार्थियों को एग्जाम के दौरान करना होगा |


बिहार बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 फरवरी को जीव विज्ञान, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र के पेपर के साथ शुरू होंगी, इसके बाद 2 फरवरी को गणित, राजनीति विज्ञान और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं होंगी. छात्रों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा |


12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन राज्य भर में कुल 1,523 केंद्रों पर किया जाएगा. अकेले पटना में 78 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं. इस साल कुल 13,04,352 स्टूडेंट्स 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें से 6,26,431 लड़कियां और 6,77,921 लड़के शामिल हैं. बीएसईबी ने इंटर 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए थे |


छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड भी लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा. एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले स्टूडेंट्स को केंद्र पर पहुंचना होगा. सुबह 9.30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को दोपहर 1.30 बजे पहुंचना होगा. देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html