google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आधार कार्ड से जुड़ा बड़ा अपडेट, 14 सितंबर तक लोगों को निपटाना होगा ये काम, वरना लगेंगे पैसे....

Sep 2, 2023
2 min read
































































आधार कार्ड अपडेट :- आज के दौर में आधार कार्ड का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है , कई सरकारी योजनाओं के लिए सरकार की ओर से आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है , इसके साथ ही भारत में आज आधार कार्ड एक अहम पहचान दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है | वहीं अब आधार कार्ड से जुड़ा एक अहम अपडेट लोगों को जानना काफी जरूरी है और सितंबर के महीने में ही आधार कार्ड से जुड़ा ये काम हो जाए तो लोगों के पैसे भी बच सकते हैं |

आधार कार्ड दरअसल, यूआईडीएआई की ओर से लोगों को फ्री में आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवाने का मौका दिया जा रहा है. इसके साथ ही यूआईडीएआई की ओर से कहना है कि लोग दस्तावेजों के जरिए मुफ्त में आधार अपडेट 14 सितंबर 2023 तक करा सकते हैं. पहले ये फ्री सेवा केवल 14 जून 2023 तक मौजूद थी लेकिन बाद में इसे सितंबर की तारीख तक बढ़ा दिया गया था.

MyAadhaar

वहीं फ्री सेवा केवल myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है. अगर फिजिकल तौर पर आधार केंद्रों पर जाकर अपडेट करवाया जाता है तो आधार केंद्रों पर लोगों को जरूरी शुल्क का भुगतान करना होगा. ऐसे में लोग फ्री में 14 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आधार कार्ड में अपडेट करवा सकते हैं |

आधार कार्ड अपडेट

- निवासी अपने आधार नंबर का उपयोग करके https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन कर सकते हैं |

- 'पता अपडेट करने के लिए आगे बढ़ें' विकल्प चुनें |

- ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा |

- 'डॉक्यूमेंट अपडेट' पर क्लिक करें. निवासी का मौजूदा डिटेल सामने आ जाएगी |

- आधार धारक को विवरण सत्यापित करना होगा, यदि सही पाया जाता है, तो अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करें |

- अगले स्टेप में ड्रॉपडाउन लिस्ट से पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को चुनना होगा |

- एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करना होगा. अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए उसकी प्रतियां अपलोड करें |

- आखिर में आधार अपडेट अनुरोध स्वीकार कर दिया जाएगा और 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) जेनरेट होगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html