बर्फबारी से किसान और पर्यटन कारोबारियों को मिली बड़ी राहत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
केलांग- बर्फबारी का इंतजार कर रहे किसान और पर्यटन कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। लाहुल स्पीति में शनिवार को बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। ताजा हिमपात होने से लाहुल स्पीति में ठंड बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने सोलंगनाला से लाहुल की तरफ आने वाले पर्यटक वाहनो की आवाजाही पर रोक लगा दी है, लेकिन स्थानीय लोगों की आवाजाही जारी है।
शनिवार को दोपहर बाद जिला मुख्यालय केलांग में बर्फबारी शुरू हुई। कोकसर समेत स्पीति के लोसर, हंसा और क्यामो में सुबह से ही बर्फबारी जारी है। सिस्सु में बर्फबारी के बीच सैलानी अठखेलियाँ करते नजर आए। बर्फबारी न होने से पर्यटन कारोबारियों के साथ किसान चिंतित थे।
रोहतांग, कुंजम, बारालाचा, शिंकुला और कुंजम दर्रा में करीब आधा फुट तक बर्फ गिरने की सूचना, जबकि केलांग में 2, सिस्सू 3, उदयपुर में 2 और लोसर में 4 इंच तक बर्फ गिरी है। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि अटल टनल होकर लाहुल आने वाले पर्यटक सफर के दौरान एहतियात बरतें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments