google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शराब घोटाला और कोल घोटाला के बाद छत्तीसगढ़ में हीरा और सोना घोटाला की बड़ी तैयारी - प्रदीप

Jul 31, 2023
3 min read

























  • राज्य की हीरे और सोना खदानों को विदेशी कंपनी के हाथों बेचने की साजिश - प्रदीप


  • मोदी देश बेच रहे है और भूपेश प्रदेश बेच रहे है - प्रदीप


  • हीरा - सोना खदानों की नीलामी।की ई टेंडर रद्द करने जोगी कांग्रेस ने खनिज विभाग का किया घेराव


  • खनिज कार्यलाय के समक्ष जमकर प्रदर्शन, कोयला और नकली नोट फेंककर किया विरोध


  • जोगी कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर झुमाझटकी, कई कार्यकर्ता हुए चोटिल


पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :- छत्तीसगढ़ की अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत हीरा और सोना के खदानों का ठेका विदेशी और बाहरी कंपनी को दिए जाने के संबंध में विगत दिनांक 6 जुलाई को जारी ई टेंडर रद्द करने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था पर जारी ई टेंडर को निरस्त नहीं किए जाने से पूर्व घोषणा अनुसार आज अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व में सैकड़ों जोगी कांग्रेसियों ने तेलीबांधा रिंग रोड स्थित खनिज विभाग का घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान जोगी कांग्रेसियों ने विरोध स्वरूप खनिज विभाग में कोयला और नकली नोट फेंककर विरोध जताए और सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान पुलिस और जोगी काग्रेसियों के बीच जमकर झुमाझटकी हुई जिसे कई जोगी कांग्रेस नेता चोटिल भी हुए।

इस दौरान अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने कहा जिस प्रकार राज्य में शराब घोटाला और कोल घोटाला हुआ वैसे ही छत्तीसगढ़ में हीरा और सोना घोटाला की बड़ी तैयारी की जा रही है, छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा बहुमूल्य हीरा और सोना की खदानों को विदेश हाथों में बेचने की तैयारी की जा रही है। जैसे मोदी की सरकार देश को बेच रही है वैसे ही भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ को बेचना चाहती है, बाहरी हाथों में हीरा और सोना खदान का खनन कार्य देकर अमीर धरती को गरीब बनाना चाहती है। उन्होंने कहा जान दे देंगे पर छत्तीसगढ़ का रत्ती भर हीरा और सोना बाहर जाने नहीं देंगे। पहले लड़े थे छत्तीसगढ़ को बनाने के लिए अब लड़ेंगे छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष संदीप यदु ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 3000 हेक्टेयर में फैले बसना हीरा खदान तथा महासमुंद और कांकेर में दो सोना खदानों के लिए एक सोची समझी साजिश के तहत 6 जुलाई को ई-टेंडर निकाली है। राज्य को लूटने की जल्दबाजी में वर्तमान राज्य सरकार ने एड़ी चोटी का जोर लगाकर ये टेंडर निकाला है जिसका हर स्तर में जोगी कांग्रेस विरोध और आंदोलन करेगी

अजीत जोगी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तथा सतनामी समाज के जगतगुरु श्री मनहरण दास ने कहा पिछले 4.5 वर्षो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और अब अपने कार्यकाल के अंतिम 3 महीनों में भी यह सरकार छत्तीसगढ़ का हीरा और सोना भी लूट कर ले जाना चाहती है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय चरण बंजारे और जनता कांग्रेस नेता मनोज बंजारे ने ई टेंडर के माध्यम से राज्य की बहुमूल्य खनिज संपदा ठेका बाहरी विदेश कंपनियों को देने की तैयारी का खुला विरोध करते हुए कहा यदि सरकार को प्रदेश में हीरे और सोने का खनन करना ही है तो यह कार्य सार्वजनिक क्षेत्र के किसी उपक्रम द्वारा छत्तीसगढ़ के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए किये जाना चाहिए।

आज के खनिज विभाग घेराव प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप साहू, संदीप यदु, गुरु मनहरण गुरुगोसाई, रवि चंद्रवंशी, उदय चरण बंजारे, मनोज बंजारे किरण टंडन, अनिरुद्ध वर्मा, हरीश साहू, किरण टंडन अविनाश साहू, राजराज बंजारे डोमन देसलहरा सहित सैकड़ों जोगी कांग्रेसी मौजूद थे

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html