google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बड़ी-बड़ी हस्तियां होंगे शामिल...

Dec 7, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी- अयोध्या में नए भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश की जानी-मानी हस्तियां को बुलावा भेजा गया है. प्रमुख हस्तियां जिसमें कलाकार साहित्यकार धर्माचार्य और खेल जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल है. 22 जनवरी का निमंत्रण जिन्हें भेजा गया है उसमें प्रमुख नाम अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, आशा भोंसले, रतन टाटा, मुकेश अंबानी के नाम शामिल हैं |


इसके अलावा खेलों की दुनिया से सचिन तेंदुलकर विराट कोहली सरीखे नाम भी इसी लिस्ट में शामिल हैं और इस लिस्ट में कई और नामों को भी शामिल किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को नए मंदिर का शुभारंभ करेंगे और उनके ही हाथों रामलीला की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी |


इन नामी गिरामी हस्तियों के अलावा राम मंदिर आंदोलन के अगवा रहे भाजपा के बड़े नेता भी प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में नजर आएंगे. लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार,साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती को भी 22 जनवरी का निमंत्रण भेजा गया है.साध्वी ऋतंभरा सबसे पहले निमंत्रण पाने वाली हस्तियों में हैं जिन्हें सबसे पहले 22 जनवरी का निमंत्रण मिला. इनेके अलावा अलग-अलग धर्मगुरु भी इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा वाले कार्यक्रम शामिल होंगे. सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि जैन धर्म के महागुरु को भी इसमें शामिल किया गया है. जैन धर्म गुरु अचार्य लोकेश मुनि को भी मंदिर ट्रस्ट ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html