भिलाई से बड़ी खबर, पानी टंकी हुई जमीदोज......

टाउनशिप में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, सेक्टर 4 की जर्जर पानी टंकी जमीदोज हो गई, तेज आवाज के साथ दो पानी टंकी एक साथ ढह गई | इन दोनों टंकियों से सेक्टर 3 और 4 में पानी सप्लाई की जाती है , लेकिन पानी टंकी ढहने से लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं , भिलाई के सेक्टर 4 में सुबह सुबह 6 बजे ये हादसा हुआ | जब लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे , तभी उन्होंने पानी टंकी अपनी आंखों के सामने गिरते देखा , हादसे की खबर मिलते ही विधायक देवेंद्र यादव, मेयर नीरज पाल, बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे | बीएसपी की पानी टंकी गिरने से सेक्टर 3 व सेक्टर 4 में पानी सप्लाई बाधित हो गई है, हजारों बीएसपी कर्मचारी अधिकारी और अन्य लोगों तक पानी पहुंचाना एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है, फिलहाल, टैंकर के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. पानी की टंकी गिरने के बाद मलबा सड़क पर आ गया है | मेंटेनेंस आफिस का एक हिस्सा भी चपेट में आ गया है गनीमत ये था कि हादसा सुबह 6 बजे हुआ। यहां 9 बजे के बाद मेंटेनेंस आफिस के कर्मचारी और राहगीर आना शुरू हो जाते हैं अगर, उस वक्त हादसा हुआ होता तो कई लोग चपेट में आते |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments