google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

केंद्रीय कर्मचार‍ियों के ल‍िए बड़ी खुशखबरी, इस द‍िन होगा ऐलान.....

Oct 6, 2023
2 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़

रक्षाबंधन के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने एलपीजी गैस स‍िलेंडर पर 100 रुपये की अत‍िर‍िक्‍त सब्‍स‍िडी का ऐलान क‍िया है. 100 रुपये की यह अत‍िर‍िक्‍त सब्‍स‍िडी उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थ‍ियों को सरकार की तरफ से दी जाएगी, अब इसके बाद केंद्रीय कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स को डीए / डीआर बढ़ने का इंतजार है. साल की दूसरी छमाही यानी 1 जुलाई से बढ़ने वाले डीए से एक करोड़ से ज्‍यादा नौकरीपेशा और पेंशनर्स को राहत म‍िलेगी |


15 अक्‍टूबर के बाद क‍िसी भी द‍िन ऐलान...

मीड‍िया र‍िपोर्ट के अनुसार इस बार केंद्रीय कैब‍िनेट की तरफ से नवरात्र‍ि के दौरान कर्मचार‍ियों के डीए और डीआर को लेकर ऐलान क‍िया जा सकता है. प‍िछले कुछ सालों पर नजर डालें तो केंद्रीय कैब‍िनेट की तरफ से डीए और डीआर पर नवरात्र‍ि के दौरान खुशखबरी दी जाती है. ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है क‍ि सरकार की तरफ से 15 अक्‍टूबर के बाद क‍िसी भी द‍िन सरकारी कर्मचार‍ियों के ल‍िए खुशखबरी का ऐलान क‍िया जा सकता है. दूसरी तरफ पांच राज्‍यों के व‍िधानसभा चुनाव को लेकर भी चुनाव आयोग की तरफ से अध‍िसूचना जारी होनी है |


अध‍िसूचना जारी होने से पहले होगा डीए हाइक!....

पांच राज्‍यों के चुनाव से जुड़ी यद‍ि अध‍िसूचना जारी हो जाती है तो सरकार की तरफ से डीए हाइक का ऐलान करना क‍िसी चुनौती से कम नहीं होगा. इसको देखते हुए सरकार की कोश‍िश है क‍ि चुनाव पर अध‍िसूचना जारी होने से पहले डीए का ऐलान कर द‍िया जाए. आपको बता दें सरकार की तरफ से हर साल दो बार डीए को लेकर ऐलान क‍िया जाता है. पहला ऐलान मार्च के करीब होता है, ज‍िसका भुगतान कर्मचार‍ियों को 1 जनवरी से क‍िया जाता है. डीए को लेकर दूसरा ऐलान अक्‍टूबर के महीने में क‍िया जाता है, इसका फायदा कर्मचार‍ियों को 1 जुलाई से म‍िलता है |


42 फीसदी की दर से म‍िल रहा डीए.... मौजूदा समय में केंद्र के कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स को 42 फीसदी की दर से डीए का भुगतान हो रहा है. इस बार इसके बढ़कर 45 प्रत‍िशत होने की उम्‍मीद जताई जा रही है. हालांक‍ि कर्मचारी यून‍ियन डीए में 4 प्रत‍िशत की बढ़ोतरी करने की मांग कर रही हैं. अगर तीन फीसदी डीए बढ़ता है तो केंद्र के 47 लाख कर्मचार‍ियों को 1 जुलाई से इसका फायदा म‍िलेगा. इसी तरह 68 लाख पेंशनर्स को भी 1 जुलाई से बढ़े हुए डीआर के एर‍ियर का भुगतान क‍िया जाएगा |

603 रुपये का गैस स‍िलेंडर.... आपको बता दें द‍िल्‍ली में प‍िछले द‍िनों घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत 1103 रुपये थी. इस पर सरकार की तरफ से उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थ‍ियों के ल‍िए 200 रुपये की सब्‍स‍िडी का ऐलान क‍िया गया था. सब्‍स‍िडी के बाद इस तरह स‍िलेंडर 903 रुपये का हुआ. लेक‍िन रक्षाबंधन के मौके पर सरकार ने स‍िलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती की घोषणा की. सरकार के इस कदम से नॉर्मल स‍िलेंडर 903 रुपये का हो गया. वहीं उज्‍जवला के लाभार्थ‍ियों के ल‍िए स‍िलेंडर की कीमत सब्‍स‍िडी के बाद 703 रुपये का रह गया. अब 100 रुपये की सब्‍स‍िडी और म‍िलने के बाद स‍िलेंडर की असल कीमत घटकर 603 रुपये रह गई है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html