google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फिर हेराफेरी, 206 करोड़ के हुये हेराफेरी में फंस सकते है बड़े-बड़े नेता और उद्योगपति...

Jul 26, 2023
2 min read












माल एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (DGGI) की मुंबई जोनल यूनिट ने एक ऐसे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जिसने फर्जी कंपनियों के खाते खोलकर और फर्जी बिल बनाकर सरकार को 206 करोड़ रुपए का चूना लगाया है DGGI विभाग इस मामले की बारीकी से जांच कर रहा है। जीएसटी विभाग के इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट को अंदेशा है कि इस गोरखधंधे में कई बड़े नेताओं और उद्योगपतियों के नाम भी शामिल हो सकते हैं बताया जा रहा है, कि इस फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए उन लोगों के केवाईसी का इस्तेमाल किया गया, जिनसे नौकरी, सब्सिडी और राशन प्रदान करने की आड़ में दस्तावेज लिए गए थे. इनके नाम से कई फर्जी कंपनियां खोली गईं और कंपनियों के नाम से बैंकों में खाते भी खोल लिए गए. इस धोखाधड़ी में शामिल फर्मों और लोगों के सिंडिकेट ने 1000 से ज्यादा कीमत के फर्जी बिल बनाकर सरकार को 200 करोड़ से ज्यादा का चूना लगाया है। इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया जा चूका है।

दरअसल, जीएसटी विभाग को इस फर्जीवाड़े कारनामे की सूचना मिली थी, जिसके बाद जीएसटी विभाग ने इन संस्थाओं पर नजर रखनी शुरू कर दी जांच में सामने आया कि संस्थाएं एक बड़े संगठन के रूप में काम कर रही हैं यह संस्थाएं फर्जी तरीके से बिल, इनवॉइस और टैक्स बचाने से जुड़े कागजात बना रही थीं इन कागजातों पर जिन जीएसटी नंबर इस्तेमाल होता था, उन सभी जीएसटी नंबर को जीएसटी विभाग बंद कर चुका है इसके बाद जीएसटी विभाग ने मुंबई में कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन किए और सारे सबूत इकट्ठा किए इन सर्च ऑपरेशन में जीएसटी विभाग को बड़े पैमाने पर चेक बुक, कंपनी नेमप्लेट, रबर स्टाम्प, एटीएम कार्ड और करोड़ों रुपए से ज्यादा का कैश भी सीज किया इस सिंडिकेट में कई लोग शामिल हैं. सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

कुछ लोगों को बैंक अकाउंट खोलने की जिम्मेदारी मिली है तो वहीं कुछ को फर्जी कागजात बनाने की वहीं, कुछ लोगों को पैसे संभालने और उसे ट्रांसफर करने की जिम्मेदारी दी गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html