google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हिमाचल में हुआ बड़ा लैंडस्लाइड, चंडीगढ़-कालका-शिमला हाईवे (NH-05) बंद...

Aug 2, 2023
1 min read

























हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कालका-शिमला हाईवे पर बड़ा लैंस्डस्लाइड हुआ है. यहां पर 30 मीटर के करीब नेशनल हाईवे पूरी तरह से धंस गया है| फिलहाल, प्रशासन की मशीनरी सड़क बहाली में लगी है|

सोलन पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी और कहा कि चंडीगढ़-कालका-शिमला हाईवे (NH-05) परवाणु के पास चक्की मोड़ पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है| कृपया वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान का पालन करें| हाईवे से मलबा हटाने का काम जारी है, जो हाईवे खुलने पर सूचित कर दिया जाएगा. प्रशासन की तरफ से दो जेसीबी लगाई गई हैं| शिमला से चंडीगढ़ जाने के लिए धर्मपुर से कलौसी होते हुए परवाणु पहुंचा जा सकता है, लेकिन इस मार्ग पर भी जाम लग रहा है| ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है|

लैंडस्लाइड के चलते NH बंद होने के बाद यातायात को वैकल्पिक सड़क जंगेशू-कसौली के लिए डायवर्ट किया गया है, लेकिन जंगेशू-कसौली सड़क पर भी ट्रैफिक जाम हो रहा है| हाईवे के बंद होने से सेब की फसल पर भी संकट है| कसौली सड़क पर ट्रकों की आवाजाही मुश्किल है|



 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html