पेट्रोल डीजल के दामों में हुई बड़ी बढ़ोत्तरी....पढ़े पूरी खबर

ब्रेकिंग ADN न्यूज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल पिछले कई दिनों से 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए दुनिया की दूसरी बड़ी तेल एवं गैस कंपनी शेल की भारतीय इकाई ने पिछले हफ्ते ईंधन कीमत में रोजाना चार रुपये की बढ़ोतरी की।
पेट्रोलियम कंपनी शेल इंडिया की दक्षिण एवं पश्चिम भारत में अच्छी पकड़ है। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इस बढ़ोतरी के बाद उसके पेट्रोल पंपों पर डीजल के दाम मुंबई में 130 रुपये और चेन्नई में 129 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
वहीं शेल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का भाव 117-118 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। शेल के देशभर में 346 पेट्रोल पंप हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल वितरक कंपनियों के पेट्रोल पंप पर डीजल एवं पेट्रोल के भाव इससे कहीं कम हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों के पेट्रोल पंप पर मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये जबकि चेन्नई में 102.63 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।
शेल के पेट्रोल पंप पर डीजल के दाम में चार रुपये प्रति लीटर की एक और बढ़ोतरी होने वाली है। ऐसा होने पर मुंबई में बृहस्पतिवार को डीजल के दाम 134 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच जाएंगे। इस बारे में संपर्क किए जाने पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘शेल इंडिया डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की पुष्टि करती है। हम अपने ग्राहकों की परेशानियों को समझते हैं लेकिन हमें बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के चलते डीजल की कीमतें बढ़ाने का फैसला करना पड़ा है।’
ऐसे जानिए आपके शहर में कीमत....
SMS से भी पता कर सकते हैं तेल के रेट
गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments