google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महाठगी 854 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा,वॉट्सएप और टेलीग्राम फंसाता था....

Sep 30, 2023
1 min read



































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने 854 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने लोगों को बेहतर रिटर्न का झांसा देकर देशभर के हजारों लोगों के साथ ठगी की है |


ठगी करने वाले ये आरोपी वॉट्सएप और टेलीग्राम के जरिए लोगों से संपर्क कर उन्हें फंसाते थे. आरोपी शुरुआत में लोगों से 1,000 से 10,000 रुपये तक की रकम इन्वेस्ट करने के लिए कहते थे. ठगी करने वाले लोगों को ये झांसा देते थे कि पैसा इन्वेस्ट करने के बाद उन्हें प्रतिदिन 1,000 से 5,000 रुपये तक फायदा हो सकता है. ठगों की बातों में आकर हजारों लोगों ने एक लाख रुपये से लेकर 10 लाख या उससे अधिक राशि दे दी |


लोग जब ठगों की बातों में आकर पैसा लगा देते थे, तो ठग यह राशि विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर देते थे. इसके बाद जब लोगों ने राशि निकालने की कोशिश की तो उन्हें कभी कोई रिफंड नहीं मिला. आरोपियों ने ठगी करके कुल 854 करोड़ रुपये क्रिप्टो (बिनेंस), पेमेंट गेटवे, गेमिंग ऐप्स और अन्य माध्यमों से ऑनलाइन ट्रांसफर किए |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html