सोलर इंडस्ट्रीज की कास्ट बूस्टर यूनिट में हुआ बड़ा धमाका...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नागपुर- महाराष्ट्र नागपुर में एक कंपनी में बड़ा धमाका हुआ है। पुलिस ने कहा कि रविवार को हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया कि विस्फोट सुबह नौ बजे बाजारगांव इलाके में सोलर इंडस्ट्रीज की कास्ट बूस्टर यूनिट में हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि ‘नागपुर के बाजारगांव गांव में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में धमाका होने से नौ लोगों की मौत हो गई। यह धमाका सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के वक्त हुआ। फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।’ सोलर एक्सप्लोसिव के मुख्य दरवाजे के सामने बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन इकट्ठा हो गए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments