google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा में फिर से बड़ा प्रवेश- विधायक धरमजीत सिंह सहित पूर्व सीनियर अधिकारी भी भाजपा में शामिल......

Aug 13, 2023
4 min read



















































  • सबका विश्वास भाजपा पर :अरुण साव

  • धरमजीत सिंह के भाजपा में आने से हमारी शक्ति और बढ़ी:रमन सिंह

  • विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आना मेरा सौभाग्य कांग्रेस की अन्यायी सरकार को उखाड़ फेकेंगे: धरमजीत सिंह

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी और सर्वसमावेशी विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न समाज प्रमुखों, सेवानिवृत्त अधिकारियों के भाजपा प्रवेश का सिलसिला निरंतर जारी है। रविवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह, रिटायर्ड आईएफएस एसएसडी बड़गैय्या, नगर पंचायत लोरमी के सभापति धर्मेंद्रगिरी गोस्वामी, नपं में विधायक प्रतिनिधि अविश यादव, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ,प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा में प्रवेश करने वाले सदस्यों का स्वागत किया।


उल्लेखनीय है कि हाल के महीनों में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा और दुर्ग जिले के ग्राम खोला निवासी पंथी नृत्य कला के लिए समर्पित कलाकार पद्मश्री राधेश्याम बारले, रिटायर्ड आईएएस जीएस मिश्रा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर, पूर्व आईएएस आरपी त्यागी समेत आदिवासी समाज प्रमुखों, अजा समाज प्रमुखों समेत हजारों समाजसेवियों, युवाओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, महिला नेत्रियों, गणमान्य जनों ने राजधानी के अलावा प्रदेश के प्राय: सभी जिलों में सामूहिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। महासम्पर्क अभियान के दौरान शुरू हुआ भाजपा प्रवेश का यह सिलसिला लगातार जारी है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ओर चहुँओर विकास के द्वार खुल रहे हैं, दूसरी ओर विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है। इसीलिए आज भाजपा के प्रति जन-विश्वास बढ़ा है और समाज के सभी वर्गों के सम्मानित जन लगातार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं ताकि देश आगे बढ़े, देश का मान-सम्मान बढ़े और गाँव, गरीब और किसान तरक्की करें। साव ने कहा कि विधायक सिंह के भाजपा प्रवेश से भाजपा को और ताकत मिलेगी। यह निश्चित रूप से भाजपा की बढ़ती हुई ताकत, बढ़ते हुए कदम का परिचायक है और हमें नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की अन्यायी, अत्याचारी, भ्रष्टचारी और वादाखिलाफी करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने में यकीनन मदद मिलेगी।


भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस अवसर पर विधायक सिंह सहित सभी नव भाजपा सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश और देश का वातावरण भाजपा के अनुकूल है। प्रधानमंत्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में विजय के एक बड़े लक्ष्य की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार बैठी है ऐसे समय में भाजपा में प्रवेश का आज का यह कार्यक्रम इस बात का संकेत है कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त वातावरण बन गया है। विधायक सिंह की राजनीतिक व प्रशासनिक कार्य कुशलता की चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि वह सही समय पर सही दल में आए हैं।


भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विधायक सिंह ने कहा, ‘विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा में शामिल होना मेरे लिए बेहद गौरव का पल है।‘ सिंह ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं ने न केवल छत्तीसगढ़, अपितु समूचे देश में क्रांतिकारी परिवर्तन की मिसाल पेश की है। अपनी नीति और सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पिछले 9 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और ग़रीब कल्याण के दृष्टिकोण से भारतीय राजनीति का स्वर्णकाल रहा है। मोदी देश के 85 करोड़ गरीब परिवारों को नि:शुल्क अनाज देने का काम कर रहे हैं, विश्वभर में भारतवर्ष का परचम लहरा रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत ने विश्व-मंच पर अपनी धाक जमाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके उसको उसकी हैसियत बताई, देश में आतंकवाद को खत्म करने का काम किया, धारा 370 खत्म करके जम्मू-कश्मीर को शांति का टापू बनाया, ऐसे प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में भाजपा के विजय-रथ की यात्रा को भारत में कोई भी नहीं रोक सकता। कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा-भानुमती का कुनबा जोड़कर चाहे जितनी कोशिश कर ली जाए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को देश की सेवा करने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्हीं के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में भी भाजपा का झण्डा फहराएगा और आगामी नवंबर के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की प्रदेश सरकार बनेगी।


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को सौम्य, सरल-सहज हृदय व व्यक्तित्व का धनी बताते हुए विधायक सिंह ने कहा कि डॉ. सिंह ने अपने शासनकाल में गरीबों को चावल दिया, वनवासी अंचल की सेवा की, नक्सलियों पर नकेल कसी, सड़कों का जाल बिछाया, अनेक धार्मिक-सामाजिक प्रतीकों का निर्माण कराया। डॉ. सिंह के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को प्रदेश की जनता आगामी नवंबर माह में महसूस करेगी और भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करके ईडी-सीडी की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व वाली भाजपा की पूर्ववर्ती राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ को बीमारू प्रदेश की अपमानजनक स्थिति से उबारकर एक समग्र विकासशील प्रदेश के तौर पर देश में एक सम्मानजनक स्थान पर प्रतिष्ठित किया। प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, घपलों-घोटालों पर हताशा ज़ाहिर कर विधायक सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का पहला राज्य है, जहाँ बड़े-बड़े व्यापारी तो जेल गए ही, आईएएस और प्रशासनिक अधिकारी तक भी जेल में हैं। इसका मतलब है कि अराजकता की पराकाष्ठा इस प्रदेश में हो चुकी है। इस अराजकता को खत्म करने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में वह (विधायक सिंह) एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html