google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारतीय टीम को बड़ा झटका शुभमन गिल का डेंगू पॉजिटिव....

Oct 6, 2023
1 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़

टीम इंडिया के क्रिकेटर शुभमन गिल का डेंगू टेस्ट पॉजिटिव आया है. जिसके बाद रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच में उनका खेलना संदिग्ध है. टीम प्रबंधन शुक्रवार को कुछ परीक्षण के बाद स्टार बल्लेबाज की उपलब्धता पर फैसला करेगा. वह ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ मैच से पहले बीमार हो गए हैं. ऐसे में यह भारतीय टीम के लिए भयंकर झटका माना जा रहा है. हालांकि, वो पहला मैच खेल पाएंगे या नहीं? इस बारे में स्थ‍ित‍ि स्पष्ट नहीं है, पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम इस स्टार बल्लेबाज की तबीयत पर लगातार नजर रख रही है |


भारतीय टीम रविवार को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभ‍ियान की शुरुआत करेगी. ऐसे में इस मैच से पहले टीम इंडिया स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के बिना मैदान में उतर सकती है. मीड‍िया रिपोर्टों में यह बात सामने आई है क‍ि टीम इंडिया के इस स्टार बल्लेबाज ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम टीम इंडिया के नेट सेशन में भी ह‍िस्सा नहीं लिया था. इसके बाद उनके डेंगू संबंध‍ित टेस्ट किए गए, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html