google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चंबल में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने छोड़ी पार्टी, बेटा बसपा से लड़ेगा चुनाव.....

Oct 24, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मध्य प्रदेश के चुनावी समर में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आईपीएस अधिकारी रहे रुस्तम सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भाजपा छोड़ने का ऐलान किया है। इस बार टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने भी आखिरकार पार्टी से बगावत कर दी है।


मध्य प्रदेश में टिकट वितरण के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस में अंतकर्लह का मची है। चंबल अंचल में भाजपा को एक और बड़ा झटका माना जा रहा है। पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, खास बात यह है कि पूर्व मंत्री के बेटे ने पहले ही बसपा का दामन थाम लिया था और वह बसपा से चुनाव लड़ रहे हैं।


रुस्तम सिंह 2003 से 2018 तक चार बार बीजेपी के टिकट पर मुरैना से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, 2003 और 2013 में उन्हें जीत मिली थी। इस दौरान रुस्तम सिंह को शिवराज सरकार में मंत्री भी बनाया गया था। लेकिन इस बार टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी है।


टिकट न मिलने के बाद रुस्तम सिंह के बेटे राकेश रुस्तम ने बीएसपी का दामन थाम लिया है। जिसके बाद बसपा ने उन्हें मुरैना विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। अब मुरैना में मुकाबला त्रिकोणीय मुकाबले के पूरे आसार है। क्योंकि चंबल अंचल में मुरैना का अच्छा खासा प्रभाव है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html