बांग्लादेश की टीम को लगा बड़ा झटका, ‘टाइम आउट’ विवाद में फंसे शाकिब अल हसन हुए World Cup 2023 से बाहर

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
विश्व कप 2023 के 38वें मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद बांग्लादेश की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन चोटिल होने के चलते विश्व कप 2023 से बाहर हो चुके हैं।
शाकिब अल हसन श्रीलंका के खिलाफ मैच में बैटिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। उनकी इंडेक्स फिंगर (तर्जनी उंगली) पर चोट लग गई थी। मैच के बाद उनका एक्स-रे भी कराया गया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश के आखिरी लीग मैच नहीं खेल पाएंगे।
बांग्लादेश टीम के फिजियो ने दी जानकारी :-
बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने उनकी चोट के बारे में जानकारी दी और कहा, “शाकिब को अपनी पारी की शुरुआत में बाईं तर्जनी पर चोट लगी थी, और उन्होंने पैन किलर का सहारा लेकर बल्लेबाजी करना जारी रखा था। मैच के बाद दिल्ली में उनका एक्स-रे हुआ, जिसमें बाएं पीआईपी जोड़ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। उन्हें अब तीन से चार सप्ताह में ठीक होने में लगेगा। शाकिब बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे।
विवाद में फंसे शाकिब अल हसन :-
श्रीलंका टीम के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) को बांग्लादेश के खिलाफ टाइम आउट देने की अपील कप्तान शाकिब अल हसन ने की थी। एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर पहुंचने में 1 मिनट ले हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अंपायर्स ने टाइम आउट करार दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments